रोशनी भी आग भी चिराग भी रहे
कोयल रहे माली भी बाग भी रहे
चिट्टी चादर का आकलन अधूरा है
निंदक भी रहेऔर दाग भी रहे -
बीज मुकम्मल होता है दफ्न होकर
वीर जीवन रहे जज़्बात भी रहे
घसियारे की घास में ताजगी रहे
गाय के थन में दूध हरी घास भी रहे -
उजड़ने का दर्द बसनेवालों से पूछिए
दर्द रहे तो कायनात भी रहे -
बतानुकूलन में क्या पता मौसम का
शर्दी रहे गर्मी भी बरसात भी रहे -
भाषा रहे भाव सदा समरस रहे
दिनकर भी रहे आफताब भी रहे -
वतन गुरुद्वारा मंदिर मस्जिद चर्च
भारत रहे भारत
आबाद भी रहे -
उदय वीर सिंह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें