रविवार, 12 मार्च 2017

जीते या हारों का इतिहास देखिये

जीते या हारों का इतिहास देखिये 
पैसे का खेल, फेल या पास देखिये -
उज्र नहीं है हिंदस्तान की मुफ़लिसी पर 
बैठे बार में उनका परिहास देखिए -
छप्पर,बे-घर उनकी राजनीति के केंद्र 
राजपथों पर उनका आवास देखिये -
बेबस ही रह गया किसान मजदूर शिक्षक 
राजनीति के पुजारियों का विकास देखिये -
मिल जाए जैसे भी संरक्षण का चौराहा 
बना लेते एक नया बाइ-पास देखिये -
उदय वीर सिंह 

कोई टिप्पणी नहीं: